रेलवे क्रासिंग पार में हुआ हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय कार मालगाड़ी से टकराई, कार के परखच्चे उड़े

by Kakajee News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में कुसमुंडा थाना क्षेत्र में गंगानगर के पास एनटीपीसी के जमनीपाली से दीपका- गेवरा रोड रेलवे ट्रैक पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय एक कार मालगाड़ी से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, वही उसमें सवार ठेकेदार बाल बाल बच गए।


घटना बुधवार दोपहर में हुई है। बताया जाता है कि कोरबा के ठेकेदार सतीश जालान का कोयला क्षेत्र में ठेका कार्य चल रहा है। बुधवार को भी वह कार से कार्यस्थल जा रहे थे। गंगानगर से गेवरा हेलीपैड की ओर जाते समय वे बिना फाटक के मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे। तब रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी से कार टकरा गई। ठेकेदार सतीश जालान बाल-बाल बच गए, पर उन्हें घटना में चोट पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Related Posts

Leave a Comment