रायपुर. प्रदेश में एक बार फिर से बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है | एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे है | भाजपा कह रही है कि गृह विभाग सिर्फ टेंट लगाने के लिए है कानून व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं | घटनाओ पर रोक लगाने राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है | खैर राजनितिक पार्टी अपनी दलीले पेश कर रही है, लेकिन यहां बेकसूर जनता का क्या होगा जो आए दिन किसी न किसी कारन बेवजह मौत के आगोस में चले जा रहे है | आखिर बढ़ते अपराध पर लगाम कब लगेगा |
7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची की सड्डू सेक्टर 8 के खुले मैदान में लाश मिली है । पुलिस इस मामले में लगातार जांच-पड़ताल कर रही थी । आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बच्ची की हत्या कर लाश फेंक दी होगी । वहीं बच्ची के साथ रेप कर मर्डर करने की भी आशंका जताई जा रही है । फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। यह पहला मामला नहीं है इस तरह की रोजाना घटना प्रदेश में हो रही है | इसके अलावा चाकूबाजी और लूट की घटना तो आम हो गई है |
भाजपा प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि सरकार चुप्पी साध ली है | छत्तीसगढ़ में गृह विभाग का काम टेंट लगाना है, कानून व्यवस्था सुधारना नहीं | छत्तीसगढ़ बनने के बाद पिछले 4 सालों में पहली बार ठेका सिस्टम लागू हुआ है | आईएएस आईपीएस के तबादले ठेका सिस्टम से ,जो ठेका में पोस्टिंग पाएगा वह कानून व्यवस्था क्यों देखेगा |
छत्तीसगढ़ में हर प्रकार के नए अपराध हो रहे हैं , छत्तीसगढ़ अपराधियों के लिए बन गया है स्वर्ग | छत्तीसगढ़ सरकार में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा ठप है | इधर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने भाजपा के आरोप पर कहा तत्काल घटनाएं हो रही है और उन पर तत्काल कार्रवाई हो रही है,ऐसा नहीं है कि सरकार इस पर चुप्पी बंधी हुई है| हमारे विभाग, हम पुलिस प्रशासन, भी कोशिश कर रही है इस पर कार्यवाही हो,जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके |
