183
बलरामपुर। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इनामी नक्सली रामचंद्र यादव जो टीपीसी सदस्य है। इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ झारखंड दोनों ओर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मामले पंजीबद्ध है।
नक्सली सक्रियता को देखते हुए इसके ऊपर झारखंड सरकार ने 1 लाख का इनाम रखा था। इसकी पतासाजी छत्तीसगढ़ झारखंड की पुलिस लगातार कर रही थी लेकिन यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।
बलरामपुर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर इनामी नक्सली को जसपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही गिरफ्तार नक्सली के सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नक्सलियों के पास से 12 बोर की पुरानी बंदूक एवं तलवार को भी जप्त किया है।
