छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आने वाले नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के गोटेर में डीआरजी के जवानों ने नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई लड़ 12 करोड़ के 27 इनामी नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की जिसने नक्सलियों के पोलिस ब्यूरो महासचिव बसवा राजू भी शामिल है। ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले जवान देर रात जिला मुख्यालय जहां जिलेवासियों ने भव्य स्वागत किया। जवानों की आरती उतारकर , रंग गुलाल लगाकर पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया मानो जैसे कल रात को दिवाली का त्यौहार मनाया गया। वही जवानों ने भी जिले वासियों के साथ ऐतिहासिक सफलता का जश्न नाचगाकर मनाया , अब कुछ और दिन नक्सलवाद के बचे है जिसे भी हमारे वीर जवान जल्द ही सफाया करेंगे। वही इस ऐतिहासिक सफलता में अपनी शहादत देने वाले दोनों जवानों को भी नमन किया गया।
इस संबंध में डीआईजी कमल लोचन कश्यप ने बताया कि इतना बडा सफला एनकाउंटर होनें के बाद जवानों का जोश हाई है और इसी के चलते सभी डीआरजी जवानों के साथ-साथ अन्य जवानों ने ओरछा थाने के पास कैंप में यह जश्न मनाया है। जो देर रात पानी गिरने के बाद तक चलता रहा।
87
