पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक का अधजली लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलने में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके लाश को ठिकाने लगाने के लिए खेत में लगाया गया होगा।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पथर्रा और जरवाय रोड के क्षेत्र में एक अधजली लाश देखने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने घाटनस्थल पर जांच के दौरान जानकारी लगी कि घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के टायर का निशान मिला है जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की दूसरे जगह की गई है शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खेत पर लगाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस दुर्ग और आसपास जिले के गुमशुदगी की जानकारी ले रही है वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
