278
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अज्ञात लोगों के द्वारा एक कांगे्रस नेता की गाड़ी को रूकवाकर फिल्मी अंदाज में अंधाधुन गोली मारकर हत्या कर दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सकरी बायपास मार्ग में बुधवार की शाम उस वक्त हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। जब बाईक सवार कुछ युवकों के द्वारा कांगे्रस नेता की कार को पहले तो रूकवाया और फिर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए है।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। दिनदहाड़े गोली कांड को लेकर बिलासपुर आईजी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है वे स्वयं मौके पर पहुंच रहे हैं।
