BREAKING NEWS : झाड़ियों में एक नाबालिग बच्चे का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। झाड़ियों में एक नाबालिग बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पीएम के लिये भिजवाते हुए मामले को जांच में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भानसोज में झाड़ियों के बीच एक 8 साल के बच्चे की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही कि किसी अन्य स्थान में बच्चे की हत्या कर शव को यहां झाडियों में छुपाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी इस मामले का खुलासा हो सकेगा। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे की शिनाख्त नही हो सकी है।

Related Posts

Leave a Comment