ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास पिस्टल के साथ पकड़या युवक, जूटमिल पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़। शहर के जूटमिल क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड पिस्टल लहराकर लोगों को धमकाने वाले युवक को जूटमिल चैकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम पुलिस चैकी जूटमिल के स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति को पिस्टल ( बंदूक ) के साथ पकड़ा गया है। चैकी प्रभारी जूटलिम उप निरीक्षक कमल किशोर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैण्ड के पास एक युवक पिस्टल से लोगों को भयभीत कर रहा है।


पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा उपाय अपनाते हुए युवक से पिस्टल अपने कब्जे में लेकर पूछताछ किया गया, युवक अपना नाम नरेश उर्फ नानू यादव पिता नान्हे लाल यादव उम्र 26 साल साकिन धांगरडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ का रहने वाला बताया।


आरोपी के कब्जे से एक 7.65 उउ सिलवर रंग का देशी पिस्टल, एक खाली मैग्जिन, एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी पर पुलिस चैकी जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में चैकी जूटमिल के उप निरीक्षक आर.एस. नेताम, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, बंशीलाल रात्रे की प्रमुख भूमिका रही है।

Related Posts

Leave a Comment