183
गरियाबंद । गरियाबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम केराबहारा में तीन बच्चो में से दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार खेत में लगे बोर के हाईटेंशन तार से खेलते समय 3 बच्चो को करंट लग गया जिसमे से एक बच्चे को वहा मौजूद लोग ने बचा लिया मगर 2 बच्चे दुर्गेश 8 साल और संस्कार 6 साल की मौत हो गई। वही 108 की मदद से 2 ही बच्चो के शव को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए है।
