साथी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सड़क में उतरा मैकेनिक यूनियन संघ, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी

by Kakajee News

रायगढ़। सोमवार की शाम भारी वाहन की चपेट में आकर एक मैकेनिक की मौत हो जाने के बाद आज मैकेनिक यूनियन संघ ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर ईलामाल के पास चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे इस मार्ग में सड़क की दोनों वाहनों भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


मैकेनिक यूनियन संघ के लोगों का कहना है कि शहर में लगातार नो एंट्री के समय भी भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। कल शाम एंट्री के समय भारी वाहनों की चपेट में आकर उनके एक साथी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी वजह से आज मैकेनिक युनियन संघ मृतक मनोहर कुमार विश्वकर्मा के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि दिये जाने एवं नो एंट्री के समय भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर रहा है।


बाईपास मार्ग मंे चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के अलावा सीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। कोतरा रोड़ थाना प्रभारी के द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है परंतु आक्रोशित मैकेनिक यूनियन संघ अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


विदित रहे कि कल शाम जिंदल एयरपोर्ट कालोनी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाईक सवार युवक मनोहर कुमार विश्वकर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

Related Posts

Leave a Comment