31 दिसंबर के बाद इन स्मार्टफोन्स पर सपोर्ट नहीं करेगा व्हाट्सऐप……….यहां देखें पूरी लिस्ट

by Kakajee News

व्हाट्सऐप हर कुछ समय में अपने सपोर्ट को कई स्मार्टफोन्स के लिए बंद करती रहती है. इनमें से मुख्य तौर पर वे स्मार्टफोन्स होते हैं जो कि काफी पुराने होते हैं या फिर जिन्हे काफी लम्बे समय से सॉफ्टवेयर अपडेट्स नहीं दिए जाते हैं.

बता दें 31 दिसंबर 2022 के बाद से भी कंपनी ऐसा ही कुछ करने वाली है. आज हम आपको बताएंगे कि 31 तारीख के बाद किन स्मार्टफोन्स में WhatsApp का सपोर्ट बंद कर दिया जाने वाला है.

आने वाले 31 दिसंबर के बाद से Apple के कई चुनिंदा मॉडल्स पर WhatsApp का सपोर्ट बंद कर दिया जाने वाला है. इन स्मार्टफोन्स की सूची में Apple iPhone 5 और Apple iPhone 5c शामिल है.

31 दिसंबर के बाद सैमसंग के भी कई स्मार्टफोन्स पर से WhatsApp का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा. इन स्मार्टफोन्स की अगर बात करें तो इसमें Samsung Galaxy Ace 2, Samsung Galaxy Core, Samsung Galaxy S2, Samsung Galaxy S3 mini, Samsung Galaxy Trend II, Samsung Galaxy Trend Lite और Samsung Galaxy Xcover 2 शामिल है.

अगर आपके पास LG का स्मार्टफोन है तो बता दें 31 दिसंबर के बाद LG Enact, LG Lucid 2, LG Optimus 4X HD, LG Optimus F3, LG Optimus F3Q, LG Optimus F5, LG Optimus F6, LG Optimus F7, LG Optimus L2 II, LG Optimus L3 II, LG Optimus L3 II Dual, LG Optimus L4 II, LG Optimus L4 II Dual, LG Optimus L5, LG Optimus L5 Dual, LG Optimus L5 II, LG Optimus L7, LG Optimus L7 II, LG Optimus L7 II Dual और LG Optimus Nitro HD शामिल है.

31 दिसंबर के बाद WhatsApp का सपोर्ट Sony के कई स्मार्टफोन्स पर भी बंद कर देगी. इन स्मार्टफोन्स की सूची में Sony Xperia Arc S, Sony Xperia miro और Sony Xperia Neo L जैसे स्मार्टफोन्स शामिल है.

अगर आप एक Huawei ब्रैंड का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो बता दें इस साल के अंत तक WhatsApp का सपोर्ट Huawei Ascend D, Huawei Ascend D1, Huawei Ascend D2, Huawei Ascend G740, Huawei Ascend Mate और Huawei Ascend P1 जैसे स्मार्टफोन्स के लिए बंद कर दिया जाएगा.

Related Posts

Leave a Comment