245
बालोद जिला के दल्लीराजहरा में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। यहॉ तेंदुआ मकान में घुसकर मुर्गा व मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है। नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में लगातार तीन चार दिनों तक रात के समय यह तेंदुआ पहुंचा और लगभग 15 मुर्गियों को अपना शिकार बना डाला।
मकान में लगे सीसी टीव्ही कैमरे में तेंदुए की मौजूदगी भी कैद हुई है। तेंदुए की इस प्रकार मकान में घुसने से लोगो के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने वन विभाग व अनुविभागीय अधिकारी से इसकी शिकायत की है।
लौह नगरी दल्लीराजहरा की बसाहट माईन्स पहाड़ी के पास है…जहॉ माईन्स पहाड़ी में तेंदुए की मौजूदगी अक्सर देखी जाती है और कभी कभी ये तेंदुए नगर के रिहायशी इलाको में भी आ जाते हैं। पिछले दिनों माईन्स क्षेत्र में दिखे तेदुए को कर्मचारियो ने अपने माबाईल मे कैद किया था।
