भालू का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटा वन अमला

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र बरकछार जंगल में भालू का शिकार करने वाले तीन शिकारियों को वन अमला ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते 23 जनवरी को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि तमनार के बरकछार क्षेत्र में भालू का शिकार किया गया है। सूचना पर वन अमले ने जांच शुरू की। वहीं जोबरो निवासी संदेही पंकज एवं लाखन के घर की तलाशी ली। जहां वन्य प्राणी भालू के अंग बरामद किया गया। संदेहियों ने शिकार में शामिल अपने एक साथी मिट्टू का नाम भी बताया। ऐसे में वन अमला ने मिट्टू को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में संदेही ने अपराध स्वीकार किया व घटना स्थल की जानकारी दी। ऐसे मेें अमला घटना स्थल पहुंचा, जहां मृत भालू का शव बरामद किया गया। शव बरामद होने बाद तीन पशु चिकित्सकों की उपस्थिति में शव परिक्षण किया गया। वहीं शव का सेम्पल फॉरेंसिक लैब परिक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इस मामले में मिट्टू पिता दिलेश्वर राठिया, 39 वर्ष, निवासी ग्राम जोबरो, थाना तमनार, पंकज पिता भरत लाल साहू, 37 वर्ष निवासी ग्राम पडिगांव थाना तमनार व लखन पिता नानकुन पटेल, 52 वर्ष, निवासी देवगांव थाना तमनार को पकड़ लिया गया है। वहीं अभी 3 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें