39वीं ’ओ.पी. जिंदल मेमोरियल क्रिकेट लीग स्पर्धा सम्पन्न, कश्मकश भरे मैच में एपी ब्लास्टर का संस्कार स्काईस पर 10 रनों से रोमांचक जीत

by Kakajee News

घरघोड़ा। आॅल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा के तत्वाधान एवं जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा प्रायोजित 39वां ओ.पी. जिंदल मेमोरियल क्रिकेट लीग घरघोड़ा 2022-23 का समापन एपी ब्लास्टर का संस्कार स्काईस टीम पर 10 रनों से रोमांचक विजयश्री के साथ सम्पन्न हुआ।

ओ.पी. जिंदल मेमोरियल क्रिकेट लीग घरघोड़ा 2022-23 का समापन कार्यक्रम श्री सी.एन सिंह, कार्यपालन निदेशक, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य, श्री रोहित सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा की अध्यक्षता एवं श्री डी.के. भार्गव, उपाध्यक्ष, लायजन एवं जनसम्पर्क विभाग, श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जेपीएल तमनार, श्री शिशु सिन्हा, अध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा, श्री मनोज विश्वाल, अध्यक्ष, आॅल स्टार क्लब घरघोड़ा, श्री रामचंद्र शर्मा, सचिव, जिला क्रिकेट संघ रायगढ़, प्रबुद्ध नागरिक श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री श्याम भोजवानी, श्री नागेन्द्र सिंह, श्री राजेश रावत सहायक महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार एवं विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रबुद्ध गणमान्य खेल प्रेमियों के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ।


कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुये श्री शिशु सिन्हा ने प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रतियोगिता के आयोजन को एक प्रसंशनीय कदम बताया। प्रतियोगिता के शुन्य से शिखर तक के सफर को स्मरण करते हुए उन्होनें कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र व घरघोड़ा की पहचान एवं क्षेत्रवासियों के लिए उत्सव है। उन्होनें जेएसपीएल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा खेलों के विकास के लिए किये जा रहें प्रयासों को प्रसंशनीय बताया तथा ऐसे प्रयास जारी रखने का आग्रह किया। श्री रोहित सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा ने कार्यक्रम को सम्बेधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता का लगातार 39वाॅ आयोजन अपने आप में अदभूत है। घरघोड़ावासियों का क्रिकेट के प्रति जुनून ही है कि यह प्रतियोगिता न केवल रायगढ़ जिला वरन पूरे राज्य की एक पहचान है। उन्होनें प्रतियोगिता का भारतवर्ष में पहचान दिलाने के लिए आॅल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा के सदस्यों को आभार एवं क्रिकेट के प्रति उनके जुनुन एवं लगाव को नमन करते हुए इसे अदभुत बताया।


कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री सी.एन. सिंह ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में ’ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट लगी घरघोड़ा’ को क्षेत्र का सबसे बढ़िया प्रतियोगिता नवाजते हुए कहा कि-इस प्रतियोगिता में खेलकर क्षेत्र के नौनिहाल व होनहार खिलाड़ी अपने आप को बेहतर खिलाड़ी एवं अपने प्रतिभा को निखार सकते हंै। उन्होनें प्रतियोगिता के फायनल का दर्शक बनने पर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया और आस्वस्त किया कि जेएसपी फाउण्डेशन खेल व खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील व अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता रहेगा। उन्होनंे उत्सवधर्मी घरघोड़ावासियों व आॅल स्टार क्रिकेट क्लब के सदस्यों को इस शानदार व बेहतरीन आयोजन के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।


इससे पहले 06 जनवरी 2023 से प्रारंभ 39वाॅ ’ओ0पी0जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा’ का फायनल मैच दो दिग्गज टीमों एपी ब्लास्टर और संस्कार स्काईस के मध्य खेली गई। मैच कितना रोमांचक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच का निर्णय अंतिम ओवर में हुआ एवं बेहद ही रोमांचक मैच में एपी ब्लास्टर ने संस्कार स्काईस को 10रनों से परास्त कर प्रतियोगिता का चैंम्पियन बना। टाॅस जीतकर एपी ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते अमित यादव के धमाकेदार बल्लेबाजी 96 रन के बलैलत 7 विकेट के नुकसान में 172 रन बनाये। पीच जिस तरह से अपना व्यावहार दिखा रही थी।

स्कोर आसान लगने लगा था। वहीं आसान दिखने वाले स्कोर का पीछा करते हुए संस्कार स्काईस के बल्लेबाजों ने जुझारू खेल का प्रदर्शन किया। टीम के लिए चिराग सिंह 38, आकाश ंिसंह 40 व विकास द्विवेदी ने 30 रनों का शानदार योगदान दिया लेकिल नियमित अंतराल में विकेट गिरने के कारण पुरी टीम 07 विकेट के नुकसान में 20वें ओवर की अंतिम गंेद में 162 रन ही अर्जिंत कर पाई। और इस तरह एपी ब्लास्टर ने संस्कार स्काईस को रोमांचक व कश्मकश भरे फायनल मैच 10रनों से परास्त कर प्रतियोगिता का चैंम्पियन बना।


इस दौरान एपी ब्लास्टर के अमित यादव को उनके धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए फायलन मैच में ’मैन आॅफ द मैच’ एवं एपी ब्लास्टर के ही शाबाद खान को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ’मैन आॅफ द सीरीज’ घोषित किया गया। वहीं ऋषभ तिवारी बेस्ट बल्लेबाज, श्रेयम सुन्दरम श्रेष्ठ गेंदबाज घोषित इस दौरान विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियांे को पुरूस्कार स्वरूप नगद राशि व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर खेल प्रेमी घरघोड़ावासी एवं दूर दराज से भारी मात्रा में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन श्री रामचंद्र शर्मा, सचिव, जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ ने किया।

Related Posts

Leave a Comment