बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में चमगादड़ की एक विशेष प्रजाति मिली है। जिसका वजन सिर्फ करीब 5 ग्राम और रंग ऑरेंज और ब्लैक है।जिसे बोलचाल की भाषा में पेटेंड बैट कहा जाता है।
बताया जा रहा है कि, चीन, भारत समेत अन्य एशियाई देशों में यह प्रजाति पाई जाती है। इससे पहले भारत के केरल और ओडिशा में यह प्रजाति मिली थी। लेकिन, छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में इसे पहली बार देखा गया।
इस प्रजाति के चमगादड़ ज्यादातर सूखे इलाकों या ट्री हाउस में पाए जाते हैं। इनका वजन मात्र 5 ग्राम होता है। 38 दांत वाले इस चमगादड़ का मुख्य आहार सिर्फ कीड़े-मकोड़े ही होते हैं।
भारत में सबसे पहले इसे साल 2019 में केरल में देखा गया था। फिर साल 2020 में इसे ओडिशा में देखा गया। वहीं अब पहली बार CG के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में यह प्रजाति मिली है।
इस पार्क में बेहद खूबसूरत और दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव पाए जाते हैं। यहां पक्षियों की करीब 200 प्रजातियां हैं।
