सुशांतो बनर्जी सम्हालेंगे रायगढ़ डीएसपी ट्रैफिक की कमान, शहर की अस्त-व्यस्त यातायात को व्यवस्थित करने बनी संभावना

by Kakajee News

रायगढ़। राज्य सरकार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के उप पुलिस अधीक्षकों तथा सहायक सेनानी सवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार रायपुर में पदस्थ सुशांतो बनर्जी को रायगढ़ डीएसपी ट्रैफिक के रूप में नवीन प्रभार सौंपा गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर नवीन पदास्थापना लिस्ट जारी किया है। गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया गया। इस लिस्ट में 36 लोगों का नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में निरीक्षक कंपनी कमांडर से उप पुलिस अधीक्षक सहायक सेनानी संवर्ग में पदोन्नत अधिकारियों का नवीन पदास्थापना लिस्ट जारी किया है। जिसके तहत रायपुर डीएसबी मुख्यालय में पदस्थ सुशांतो बनर्जी को रायगढ़ ट्रैफिक विभाग का डीएसपी नियुक्त किया गया है।


गौरतलब रहे कि श्री बनर्जी को रायगढ़ शहर के कोतवाली सहित चक्रधर नगर व कोतरा रोड़ थाने के प्रभार में रहने के अनुभव के साथ-साथ रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था से भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। ऐसे में उनके डीएसपी के रूप में रायगढ़ में पदस्थ होनें के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बेहतर सुधार की संभावना देखी जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment