युवक की हत्या कर शव कुंए में फेंका, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, 06 संदेहियों को पुलिस ने पकड़ा, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बलरामपुर । जिले में एक युवक की हत्या के बाद शव को कुएं में फेकने का मामला सामने आया है ,घटना की सूचना पर पुलिस ने कुएं से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और घटना में 6 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।

दरअसल पूरी घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी के गुरमुटी ग्राम की है,जहाँ लोधी गांव का निवासी 22 वर्षीय कुलदीप खैरवार अन्य राज्य में जाकर मजदूरी का काम करता था ,और मकर संक्रांति से एक दिन पहले वो अपने गांव लोधी आया था,,और मृतक का गुरमुटी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है ,,मृतक के पिता ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था जो रात में लौटकर घर नही आया।

जिसकी परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी,लेकिन घटना के तीन बाद पता चला कि मृतक गुरमुटी गांव में अपने दोस्तों के साथ रात में शराब का सेवन किया था और नशे की हालत में लड़की के घर पहुँच गया और उस समय लड़की में माता पिता घर से बाहर थे ,उसी दौरान लड़की के अन्य परिजनों ने मृतक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था ,जिसके बाद उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी लड़की के पिता को दी ,जिसके बाद लड़की के पिता ने घर पर पहुचने के बाद लड़के के गर्दन पर टांगी से वॉर कर दिया जिससे लड़के की मौत हो गई ,फिर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित लोधी गांव के कुएं में फेंक दिया था ।

कल शाम को घटना की सूचना लड़की ने पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में ततपरता दिखाते हुए रात में ही घटना में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही जिसमे लड़की का पिता भी शामिल है ,वहीं मृतक को घर से लाने वाला उसका दोस्त फिहाल फरार है जिसको पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है ,,मृतक के शव को आज कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ,,वही घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Related Posts

Leave a Comment