शारदा साहू ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

by Kakajee News

कुरूद जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू ने प्रदेशवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया है।

शारदा साहू ने कहा है कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो।

शारदा साहू ने कहा कि भारतीय संविधान का मूल तत्व उसकी प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग‘ में समाहित है। संविधान की मूल भावना को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़, सजग और प्रतिबद्ध है और उसने पुरखों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजूबत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने लाने के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं।

Related Posts

Leave a Comment