राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में रायगढ़ के बच्चे अग्रणी, तीन दिवसीय प्रतियोगिता बिलासपुर में संपन्न

by Kakajee News

रायगढ़. 17 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 जनवरी 2023 को बिलासपुर में संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में नगर सहित पूरे राज्य के तकरीबन 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि उक्त प्रतियोगिता 28 जनवरी को उम्र के हिसाब से सब जुनियर/केडेट/जुनियर और सिनियर वर्ग के लड़के और लड़कियों  ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता जिला खेल परिसर सिपत रोड सरकंडा बिलासपुर में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता तीन दिनों तक चली जिसमें रायगढ़ के 12 बच्चे गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया वहीं 9 बच्चों ने सिल्वर मेडल जीता।

उक्त प्रतियोगिता में  जिन होनहार बच्चों ने अपनी दक्षता सिद्ध कर ईनाम में कब्जा किया उनमें मुख्य रूप से अनु आदित्य, सोहा पटेल, वांशी साहू, याशिका, सत्यम, षिवम, मणी, श्रेयश, मुनमुन, गुलाल, वर्णिका, नक्ष, वान्या साहू, मानसी, यामिनी, कुणाल, कविश, माही, भार्गवी, मुकुंद, रोमांचल सहित मुख्य प्रशिक्षक विकास सिंह व लता श्रीवास के मार्गदर्शन में उक्त बच्चों ने हिस्सा लेकर खेल में अपनी बानगी प्रस्तुत कर नगर को गौरवान्वित किया। उक्त बच्चों को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बैण्ड बाजे व गुलदस्ते देकर उनका हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

Related Posts

Leave a Comment