घर के बाड़ी में लगा रखा था गांजा का पौधा, मुखबिर सूचना पर पुलिस की रेड, 6 किलो पौधा जब्त

by Kakajee News

रायगढ़। मुखबिर की सूचना पर रैरूमा खुर्द पुलिस ने एक ग्रामीण के घर में दबिश देकर घर की बाड़ी से बड़ी मात्रा में गांजे का पौधा जब्त किया है। आरोपी के घर से करीब 6 किलो वजन का गांजा पौधा बरामद किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार कल थाना धरमजयगढ़ एवं पुलिस चैकी रैरूमाखुर्द स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम जमाबीरा के कटैलपारा में गांजा रेड की कार्रवाई किया गया है। चैकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि जमाबीरा का जय कुमार चैहान अपने बाड़ी के पीछे चोरी छिपे गांजा का पौधा लगाकर रखा हुआ है। सूचना पर गोपनियता बरतते हुए चैकी प्रभारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर थाना धरमजयगढ़ एवं चैकी रैरूमा के स्टाफ और गवाहों को साथ लेकर जय कुमार चैहान के घर दबिश दिया गया। जय कुमार चैहान घर पर मौजूद मिला जिसे कार्यवाही की जानकारी देकर उसके मकान और कोला- बाडी की तलाशी ली गई। जय कुमार चैहान के बाडी में एक नग मादक पदार्थ गांजा का पेड मिला जिसे गवाहों के समक्ष कटवा कर मादक पदार्थ गांजा को बरामद किया गया।


गांजा का कच्चा पेड वजन 06,480 किलो ग्राम कीमती 12960 रूपये की जप्ती किया गया है। आरोपी जयकुमार चैहान पिता राम नाथ चैहान उम्र 42 साल  साकिन जमाबीरा कटैलपारा चैकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ पर थाना धरमजयगढ़ (चैकी रैरूमाखुर्द) में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर रेड कार्रवाई में चैकी प्रभारी रैरूमा सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, शांति लाल टोप्पो, डेविड टोप्पो, आरक्षक इलियाजर टोप्पो, सुरेश टोप्पो, विकास तिर्की शामिल थे।

Related Posts

Leave a Comment