बकरे के लालच में खुद ‘बकरा’ बन गया तेंदुआ

by Kakajee News

बकरे को खाने के लालच में तेंदुआ पिंजरे के अंदर आकर पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक सेंधवा से 14 किलोमीटर दूर बड़ी बिजासन के जंगल में मवेशियों पर हमला कर शिकार कर रहा तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। सूचना के बाद विभाग का अमला मौके पर पहुंचा है। तेंदुए को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। बता दें कि बड़ी बिजासन क्षेत्र के मोहरतमाल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा था। जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए थे। जिसके चलते सोमवार रात को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया है। बता दें कि बड़ी बिजासन जंगल क्षेत्र से पूर्व में भी दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
इसके पहले 4 दिन पूर्व बड़ी बिजासन क्षेत्र के जंगल में तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मवेशी चराने वाले युवकों ने तेंदुए पर पत्थर फेंक उसे वहां से भगाया था। सूचना के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाने के बाद दो पिंजरे लगाए थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरे रखे गए थे। जिसके चलते सोमवार रात में लालच में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। मंगलवार सुबह वन अमले ने मौके पर पहुंच तेंदुए को सेंधवा स्थित पशु चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी जांच की गई। सेंधवा रेंजर एमएस नोरके ने बताया कि तेंदुआ स्वस्थ है और यह 3 साल की मादा है। जिसकी ऊंचाई 2 से ढाई फीट और लंबाई सहित करीब 5 फीट है। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को ओंमकारेश्वर के पास चांदगढ़ रेंज के जंगल में छोड़ा जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment