WhatsApp से महसूस हो रहा प्राइवेसी को खतरा तो सर्वर से ऐसे डिलीट करें डाटा

by Kakajee News

WhatsApp ने जब से इन प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान किया है, इसके खिलाफ यूजर्स की नाराजगी बढ़ती जा रही है। 8 फरवरी से WhatsApp अपडेट होगा और जो यूजर्स इन प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करेंगे, वे WhatsApp नहीं चला पाएंगे। अपनी प्राइवेसी को खतरा देखते हुए बड़ी संख्या में यूजर्स इस मैसेजिंग ऐप से पीछा छुड़ाने का मन बना चुका हैं। WhatsApp के विकल्प के रूप में टेलिग्राम और सिग्नल के ऐप डाउनलोड होना शुरू हो गए हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वे WhatsApp से अपनी पूरी हिस्ट्री उड़ा सकते हैं यानी वे WhatsApp छोड़े तो इस प्लेटफॉर्म पर उनसे जुड़ा कोई फोटो, वीडियो, चैट न हो। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह संभव है। इसके लिए यूजर को WhatsApp के सर्वर से अपनी हिस्ट्री डिलीट करना होगी। ध्यान रहे WhatsApp को अनइंस्टाल करने से मकसद हल नहीं होगा। इनइंस्टाल करने के बाद भी सर्वर पर यूजर का डाटा बना रहेगा। यहां जानिए सर्वर से पूरा डाटा डिलीट करने का तरीका

पहले अपने WhatsApp खोलें
फोन में ऊपर दाईं ओर 3 डॉट्स (…) पर टैप करें
यहां Account ऑप्शन पर क्लिक करें
Delete My Account पर टैप करें
नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालें और एक बार फिर Delete My Account क्लिक करें
डिलीट बटन दबाने से पहले कारण बताना होगा
अब एक बार फिर Delete My Account को टैप करें।

इसलिए WhatsApp से हो रहा मोहभंग
WhatsApp ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान किया है जो 8 फरवरी से लागू होगी। इसमें WhatsApp यूजर के फोन नबंर, चैटिंग, फोटो और वीडियो के अलावा उसे मोबाइल से होने वाले लेन-देन की जानकारियां हासिल करेगा। इतना ही नहीं, ये जानकारियों Facebook और Instagram से भी शेयर करेगा। तीनों कंपनियों पर मार्क जकरबर्ग का मालिकाना हक है। जो यूजर इन शर्तों को नहीं मानेंगे, वो व्हाट्सऐप नहीं चला पाएंगे।

Related Posts

Leave a Comment