रायगढ़ । नजूल जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में जहां नगर निगम का तोडू दस्ता सक्रिय हो चूका है तो वही रामभांठा के कुछ गरीब परिवार के लोगो ने निगम के अधिकारियों पर बगैर नोटिस दिये जबरन मकान तोड़ देने का आरोप लगाया है और कलेक्टर से शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
पीडि़त परिवार के लोगो ने यहां तक बताया कि जब नगर निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी ने उस वक्त घर में तोड़ फोड़ की जब वह घरो में खाना बना रहे थे और उन्हे जबरन घर में बाहर निकाल दिया गया और जेसीबी चला दी। इसमें उन्हे घर से समान तक नही निकालने दिया गया। रामभाठा निवासी कविता साहू,लता,सहोद्रा बाई, शारदा एवं पिंकी,सुमित्रा बाई ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने नजूल में बसे रामभाठा के मात्र चार पांच लोगो के मकानो में बिना नोटिस दिये ही तोड़ फोड़ कर दी और लोगो को घर से बेघर कर दिया। इस मामले को लेकर रामभाठा निवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होने ज्ञापन में यह भी बताया कि वह वहां कई सालो से रह रहे है . इसके बाद भी उन्हे बेदखल करने से पहले नोटिस देना भी मुनासिब नही समझा गया।
277
