रफ्तार के कहर ने ले ली कई जिंदगी: ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार ठोकर, 11 की मौत, 15 अन्य घायल….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 12 से 13 साल की थी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे, तभी खमरिया में DPWS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 4 लोगों की बलौदाबाजार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। ट्रक जब्त कर थाना लाते समय कुकुरडी बायपास के पास उसमें भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पिकअप वाहन में 22 से अधिक लोग सवार थे। ट्रक दाल से भरा था।

Related Posts

Leave a Comment