BIG BREAKING NEWS लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीणों का जंगली हाथियों से हुआ सामना, एक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दूसरे ने मुश्किल से बचाई जान, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

अंबिकापुर। लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण का जंगली हाथी से सामना हो जाने की घटना में हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर से लगे हुए ग्राम केपी अजीरमा में लकड़ी लेने जंगल गए दो ग्रामीणों का जंगली हाथी से सामना हो गया। जहां एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया वहीं एक अन्य ग्रामीण ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली।


इस घटना की जानकारी जंगल गए दूसरे युवक ने गांव में दी जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विदित रहे कि क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से जंगली हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। जंगलांे में रहने वाले गजराज आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचा रहे है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती जरूर है मगर जंगली हाथियों के द्वारा नुकसान किये जाने की घटना को रोकने में वन विभाग अब तक असफल ही रही है।

इस खबर को भी पढ़ें

Related Posts

Leave a Comment