घायल मुर्गे को न्याय दिलाने थाने पहुंची महिला, पड़ोसी पर लगाया मुर्गे की हत्या करने का आरोप, सोशल मीडियो में भी हो रही जमकर चर्चा, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में आने वाले रतनपुर क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के मुर्गे को पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी चुराकर ले गए। ऐसा करते मालकिन ने उन्हें देख लिया। वह उनके कब्जे से अपने मुर्गे को छुड़ा ले तो लाई। इस बीच पड़ोसियों ने उनके मुर्गे के पंख को तोड़ दिया था।

अपने मुर्गे की ये हालत देखकर पीड़ित महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में घटना की लिखित शिकायत दी है जिसमे ये कहा कि उसके मुर्गे की पड़ोसियों ने हत्या की कोशिश की है उन पर कार्यवाही हो। इस रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये अपने आप मे अनोखा मामला है जब मुर्गे की कथित हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कोई मुर्गे की मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाली जानकी बिंझवार रोजी-मजदूरी करती है। इसके साथ ही उन्होंने घर में मुर्गियां भी पाल रखी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर से आए दिन मुर्गे गायब हो रही थें। इस पर वह नजर रख रही थी। इसके साथ ही उसने आसपास के लोगों को भी देखरेख करने कह रहा था। बीते रविवार की शाम महिला घर में ही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला बुगल और उसकी पत्नी दुर्गा एक मुर्गे को चोरी कर ले जाने लगे।


महिला ने इसे देख लिया।देखते ही उसने हल्ला मचा दिया और जब तक उसके मुर्गे को इन लोगों ने छोड़ देना ही उचित समझा। अपने मुर्गे को वापस मिलने के बाद पीड़ित महिला ने उसके पंख बिखरे होने पर सीधे थाने पहुँच कर उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुँचने का ये मामला सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Posts

Leave a Comment