628
रायगढ़। शहर से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम लिंजीर के किरकिरी तालाब के पास बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लिंजीर के किरकिरी के पास ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बहरहाल पोस्टमार्टम आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
