तालाब में नहाने गया बच्चा गहरे पानी मे जाने से डूबा, गांव में मचा हड़कंप

by Kakajee News

कवर्धा। कवर्धा में एक बच्चे की तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई. इस मौत से इलाके में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि तालाब में अकेले नहाने गया था. पांडातराई के वार्ड नंबर 4 की घटना है. मौके पर पुलिस पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है. पंडरिया ब्लाक के पांडातराई थाना का मामला है।

Related Posts

Leave a Comment