272
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फारेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बिलासपुर के पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में एक मानव कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यहां मानव कंकाल के खोपड़ी पैर सहित शरीर के अलग-अलग हिस्से के कंकाल मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह कंकाल तकरीबन 2 से 3 माह पुराना है।
इस मामले की सूचना मिलते ही पचपेढ़ी थाना की पुलिस टीम और फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है। बहरहाल इस मालमे में पचपेढ़ी थाना पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
