दहेज में मिला होम थिएटर हुआ ब्लास्ट, दो भाईयों की हुई मौत, चार अन्य घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

कवर्धा। होम थिएटर के अचानक ब्लास्ट हो जाने की घटना में दो भाईयों की मौत हो गई, वहीं एक बच्चा समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम चमारी में रहने वाले हेमेन्द्र मेरावी की दो दिन पहले ही अंजना गांव में शादी हुई थी। हेमेन्द्र को दहेज में एक होम थिएटर भी मिला था। सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे घर के लोगों ने होम थिएटर को चालू किया था उसी दौरान उसमें अचानक बलास्ट हो गई। जिसकी चपेट में आने से हेमेन्द्र और उसका छोटा भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ डेढ़ साल, दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजकुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि धमका इतना जबर्दस्त था कि कच्चे मकान का छप्पर ही उड़ गया वहीं दीवार भी गिर गई। जिससे घर का सामान भी इधर-उधर हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दहेज में मिले होम थिएटर को घर के सदस्य चला कर देख रहे थे इस दौरान यह घटना घटित हो गई।

Related Posts

Leave a Comment