ऑपरेशन कमल में लगे ईडी -कांग्रेस, ईडी खिलाफ प्रेसवार्ता कर दी चुनौती

by Kakajee News

प्रदेश में चल रहे ईडी कार्रवाही को लेकर जिन नेताओ के घर में ईडी ने छापा मारा है उन नेताओ ईडी खिलाफ प्रेसवार्ता कर चुनौती दी है कि छापे मारे है तो ईडी को क्या क्या मिले है सबके सामने करना चाहिए | कांग्रेस नेताओ का कहना है कि अधिकारी कहते है इस प्रकार छापे करवा कर ईडी के नाम को बदनाम किया का रहा है | ईडी प्रदेश में सैकड़ो लोगो को प्रताड़ित कर रहे है ,जिसमे अधिकारी ,ट्रांसपोर्टर ,व्यवसायिक भी है |

दबे मन अधिकारी कहते है राजनीतिक दाबाव में कार्रवाई कर रहे है | जिला अध्यक्ष गिरीश देवांगन , महापौर एजाज ढेबर , सन्नी अग्रवाल सुशील आनंद शुक्ला मौजूद रहे | गिरीश देवांगन ने कहा ऑपरेशन कमल में लगे है | राजनीति में हम सेवा भाव से जुड़े है |

कोयले के मामले पर ईडी कार्रवाई कर रही है | लेकिन मेरा कोयले से कोई लेना देना नही है ना मेरे परिवार का, क्यो और किस उद्देश्य से ईडी ने मेरे यहाँ छापामारी की महाधिवेशन होने वाला था जिसमे मेरी प्रमुख भूमिका थी | उन्हें प्रभावित करने के लिए छापा मारे गए , राजनीति से प्रेरित था

ऐतिहासिक पल था छत्तीसगढ़ के लिए जिन्हें प्रभावित करने की कोशिश भाजपा ने की | ताबड़तोड़ छापे पड़ रहे है लेकिन ईडी ये नही बता पाए कि किसके यहाँ कितने संपत्ति मिले | भय का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही | हमे किसी प्रकार का डर नही लेकिन ईडी को बताना चाहिए कि छापे पड़े है तो कितनी संपति जप्त हुई है | हमारा नाम किसी मामले में है तो ईडी को स्पष्ट करना चाहिए, न समन देते है ना स्पष्ट जानकारी देते है |

Related Posts

Leave a Comment