मध्यान भोजन के दौरान गर्म दाल के बर्तन में गिरी छात्रा, गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल में उपचार जारी, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

कांकेर। प्राथमिक शाला बांसला में कक्षा पहली की छात्रा तेजेश्वरी तांडिया (5 वर्ष) माध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान गर्म दाल से भरे पतीले में गिर गई। जिससे छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है। और इसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल भानुप्रतापपुर भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सोमवार को प्राथमिक शाला बांसला में बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इसमे रसोइयों की बड़ी लापरवाही देखी गई। बच्चों को लाईन लगाकर कैदियों की तरह भोजन परोसा जा रहा था। इसी बीच धक्का-मुक्की में तेजेश्वरी कक्षा पहली की छात्रा गर्म दाल की गंजी में गिर गई।
दाल गर्म होने से बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। जिसे आनन-फानन में भानुप्रतापपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा कर प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद जिला जिला कलेक्टर के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मध्यान भोजन बच्चों को बिठा कर परोसना होता है। लेकिन प्रा. शा बांसला में बड़ी लापरवाही देखी गई। बच्चों को एक साथ बुलाकर भोजन बांटा जाता है। जबकि यहाँ दो रसोइया है। इसके बाद भी बच्चों माध्यंह भोजन बैठकर नहीं परोसा जा रहा था। जिससे यह हादसा हुआ।

एसडीएम प्रतीक जैन कहा की जिस प्रकार से घटना हुई है इससे बड़ी लापरवाही का पता चल रहा है। माध्यंह भोजन देने, स्कूल प्रबंधन को समय समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। इसमें जो भी लापरवाही सामने आएगी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Comment