रायगढ़। विप्र समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र समाज की राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन समाज के विभिन्न मंदिर के तथा शादी-ब्याह आदि करवाने वाले विप्रजन को सम्मानित करने जा रहा है। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू जोशी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा के निर्देश पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विजय शर्मा ने बताया कि समाज के संस्कृति को अक्षुण्ण रखने, विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता रखने वाले पांडित्य जनों को सम्मान देने के लिए विशेष आयोजन गौशाला पारा स्थित भगवान शिव मंदिर के सामने सामुदायिक भवन में शाम 4 बजे से उक्त कार्यक्रम रखा गया है। सभी विप्र जनों एवं मातृशक्ति को बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव अवसर पर सहभागिता निभाने की अपील प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने ब्राह्मण समाज से अपील की है।
होगा महिलाओं का भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम
महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री मीना शर्मा ने बताया कि पंडितजनों का सम्मान समारोह के साथ साथ महिलाओं एवं युवतियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा जिसमेेंं अलग अलग प्रकार के खेल, नृत्य, ड्रेस संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी एवं विप्र समाज मौजूद रहेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महामंत्री सुनील मस्ता एवं महामंत्री मीना शर्मा ने सभी से अनुरोध किया है।
213
