रायगढ़। राजधानी रायपुर से अपने गृह ग्राम नंदेली आते समय मंत्री उमेश पटेल की गाड़ी को उनके ही काफिले में लगे एक वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं मंत्री जी को भी चोट लगने की वजह से उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर से नंदेली आते समय भोजपुरी के पास मंत्री उमेश पटेल के वाहन को फालो गार्ड में लगी गाड़ी ने तेज रफ्तार से पीछे से टक्कर मारी, जिससे उनके वाहन के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि उस वक्त उमेश पटेल अपनी गाड़ी में ही भोजन कर रहे थे और गाड़ी की स्पीड 40-45 के आसपास थी।
बताया यह भी जा रहा है कि पीछे से फालो वाहन के द्वारा तेज रफ्तार से टक्कर मारे जाने पर मंत्री उमेश के सर और पैर में मामूली चोट आई है। जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चेकअप के बाद बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु वापस रायपुर रवाना किया गया।
