बलरामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 09 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

by Kakajee News

बलरामपुर। छत्तीसगढ के सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में बलरामपुर पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार सचिंग अभियान चलाए जा रहे में बड़ी सफलता मिली है। लगातार चलाए जा रहे अभियानों के दौरान पूर्व में बलरामपुर पुलिस द्वारा याना सामरीपाठ क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जमीन के अंदर प्लांट किए गये भारी मात्रा में आई.ई.डी. एवं अन्य विस्फोटक सामाग्री बरामद किया गया है।

 

बलरामपुर पुलिस की नक्सलियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही एवं सर्विंग अभियानों के दबाव एवं थाना सामरीपाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुन्दाग एवं भूताही मोड़ में नवीन कैम्प खुलने तथा नक्सल क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत पहुंच विहिन नक्सल क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों से प्रभावित होकर पूर्व में कुल 07 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और अबतक सत्रह नक्सलियों ने अपने हथियार डाल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लगातार पुलिस अभियान में नक्सलियों को अपील कर उन्हे जनता से जुड़कर कार्य करने की अपील की जा रही थी, जिससे प्रभावित होकर दिनांक 25.अप्रैल को 09 पुरुष नक्सली, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के समक्ष आत्मसमर्पण किये हैं।

 

आत्मसमर्पित किये नक्सलियों में सभी पुन्दाग, पचफेड़ी, चुनचुना, पिपरदादा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ0ग0) के निवासी हैं। ये सभी नक्सली, नक्सली कमाण्डर स्पेशन एरिया कमेटी सदस्य विमल यादव के टीम एवं रिजनल कमेटी कम्पनी कमाण्डर नवीन यादव, शेखर कोरवा,जगदीश बूढ़ा, विनय, बीरसाय, रवि आदि कमाण्डर के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। सुनवा कोरवा द्वारा 1 कि.ग्रा. के लगभग आई.ई.डी. विस्फोटक एवं मिथलेश, अजय व जंगली कोरवा द्वारा भरमार बंदूक कुल 03 नग के साथ आत्म समर्पण किया गया है।

 

आत्मसमर्पित सभी नक्सली निम्नानुसार है:-
1- अखिलेश उर्फ अजय कोरवा पिता दिनवा कोरवा उम्र 32 वर्ष साकिन चुनचुना पवफेड़ी पाय थाना सामरीपाठ।
2- अखिलेश कोखा उर्फ मिक्लेश पिता जितन कोरवा उम्र 25 वर्ष साकिन चुनचुना पचपेड़ी पाय थाना सामरीपाठ।
3- बीरसाय कोरवा उर्फ वीरसाय पिता बंधन कोरवा उम्र 33 वर्ष साकिन चुनचुना पचफेदी थाना सामरीपाठ।
4- दिनेश कोरवा उर्फ दिनेश पिता गोगना कोरवा उम्र 26 वर्ष साकिन पुन्दाग तिलयाहीचंद पारा याना सामरीपाठ।
5- जंगली कोरवा उर्फ विक्रम पिता जुगेन्द्र कोरवा उम्र 29 वर्ष साकिन पुन्दाम वाना सामरीपाठ।
6- जय प्रकाश कोरवा उर्फ निर्मल पिता जेवा कोरवा, उम्र 18 वर्ष साकिन चुनचुना पचपेड़ी पारा बाना सामरीपाठ।
7- झालू कोरवा उर्फ प्रवीण पिता एतवा कोरवा उम्र 30 वर्ष साकिन वढू बाना सामरीपाठ।
8- जवाहिर सिंह पिता कमलेश सिंह जाति खेरवार उम्र 27 वर्ष साकिन पुन्दाग याना सामरीपाठ।
9- सुनवा कोरवा पिता जोखना कोरवा उम्र 50 वर्ष साकिन पीपरदादा थाना सामरीपाठ।

Related Posts

Leave a Comment