@lightskyblue-lion-947147.hostingersite.com बिलासपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से निकलकर सामने आ रही हैं पत्नी का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध के शव के उसके पति ने धारदार हथियार मारकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही उसके दामाद पर भी प्राणघातक हमला किया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आए दामाद पर भी उसने प्राणघातक हमला कर दिया। लहुलूहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला तखतपुर के पूना पारा चैकी क्षेत्र का है।
248
