भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,महामंत्री अरुणधर दीवान एवं सतीश बेहरा से सहमति प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुर्रे ने अपने जिले के रिक्त पदों में विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नामों की घोषणा किया जिसमें सुरेन्द्र बघेल को महामंत्री और राजेश जाटवर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया साथ ही अन्य जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों कि भी घोषणा किया गया |
नवनियुक्त जिला महामंत्री सुरेन्द्र बघेल शुरू से ही राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे है , राजनीति क्षेत्र में बात करे जाये तो वे 2003 से भाजपा के सक्रिय सदस्य के रुप जुड़े रहते हुए उन्होंने भाजपा के बुथ स्तर से लेकर भाजपा औ युवा मोर्चा के कई पदों पर रहे जिसको देखते हुए संगठन ने उन्हें 2014 में युवा मोर्चा का नगर मंत्री फिर 2020 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था और अब उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है | साथ ही सुरेन्द्र बघेल ने समाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दिया है वे जय हिंद समिति ढ़िमरापुर में 2007 में कोषाध्यक्ष, ढिमरापुर पुरानी बस्ती के सतनामी समाज के अध्यक्ष सहित 2017 से प्रगतिशील सतनामी समाज के जिला सदस्य है |
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेश जाटवर रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध अधिवक्ता सीताराम जाटवर के पुत्र है, इन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया था, 2005 से ही भाजपा के सिपाही के रुप में वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे है , उनकी सक्रिय को देखते हुए संघठन द्वारा उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण जवाबदारी दिया जाता रहा है जिसे उन्होंने बड़ी अच्छी तरह से निभाया जिसके फलस्वरुप उन्हें 2014 मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के रायगढ़ दक्षिण जुटमिल मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था अब उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है |
