कांकेर. 6 दिन पहले कांकेर थानांतर्गत बुंदेली गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी कांकेर पुलिस ने सुलझा ली है. उधार की रकम वापस मांगने को लेकर उपजे विवाद में डंडे से पीटकर उसके पूर्व परचित साथी ने ही व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था.
कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि 12 मई को ग्राम बुदेली में ग्रामीण कन्हैयालाल महावीर के हत्या के आरोपी की गिरफ्तार किया है. मृतक कन्हैयालाल महावीर खेत में लाड़ी बना कर रहता था खेत की रखवाली करता था घटना के दिन रात में मृतक का बड़ा भाई खेत में कन्हैया महावीर के पास गया तो देखा कि कन्हैयालाल लाड़ी के पास लहूलुहान अवस्था मैं मृत पड़ा हुआ है.
कांकेर पुलिस ने पूरे मामले में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी. मृतक कन्हैयालाल महावीर गांव के ही युवक अनिल साहू पिता महेश साहू निवासी बुंदेली के साथ घूमता फिरता था मृतक के फोन की सीडीज़ार में भी मृतक और अनिल साहू के आपस में लगातार बातचीत होने के संबंध में जानकारी मिला. अनिल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया.
कड़ाई से पूछताछ में हत्या की बात अनिल साहू ने कबूल किया. 12 मई को रात 8 बजे आरोपी अनिल साहू शराब के नशे में मृतक के घर ही में पहुंचा और फिर से उधार की रकम को लेकर बहस होने लगा आरोपी ने मृतक को बार-बार पैसा वापस मांगने आ जाता है बोलकर गाली देते हुए पत्थर फेंक कर मारा आरोपी किसी प्रकार पत्थर से अपना बचाव किया और गुस्से में जाकर पास ही पड़े लोहे की रॉड से मृतक के सिर से मार दिया मृतक जमीन पर गिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा मृतक के द्वारा जोर से चिल्लाने पर पकड़े जाने के भय में मृतक पास पड़े लकड़ी के बत्ते मार कर हत्या कर दिया।
