190
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक किरायेदार युवक ने अपने मकान मालिक की 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त लगी जब मासूम ने रोते हुए अपने परिजनों को आरोपी युवक के हरकतों के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत उरला पुलिस थाने में की। पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची और फिर आरोपी युवक को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।
