जगदलपुर. केशकाल थाना क्षेत्र के आवराभाटा चौक के पास शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव देखा गया, जिसके बाद मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दिया गया, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया गया है, वही घटना को देखने के बाद प्रथम दृष्टया एक्सीडेन्ट का माना जा रहा है, जहाँ अज्ञात वाहन के द्वारा पैदल जा रहे बुजुर्ग को ठोकर मारने से उसकी मौत हुई है,
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव देखा गया है, जिसके बाद मौके पर पहुँचने पर सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ था, चुकी रात भर बारिश होने के कारण शव अकड़ गया था, ऐसा संभावना जताई जा रही है कि मृतक पैदल जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मारने के बाद फरार हो गया, चुकी रात भर घायल सड़क किनारे पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई होगी, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है, वही मामले की जांच की जा रही है, शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया है,
104
