फैंसी दुकान में लगी आग, मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ी, आड़ावाल में गुरुवार की सुबह घटी घटना, लोगों का लगा हुजूम

by Kakajee News

जगदलपुर, शहर से करीब 8 किमी दूर आड़ावाल में गुरुवार की सुबह अचानक से एक फैंसी दुकान में आग लग गई, आग लगने की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस आ पहुँची, वही घटना के तत्काल बाद दमकल की गाड़ी के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर जा पहुँची, जहाँ आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि आड़ावाल स्थित जय गुरु फैंसी स्टोर्स के ऊपर रखे सामानों में अचानक से आग लग गई, आग लगने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने एसडीआरएफ टीम के साथ ही दमकल की गाड़ी को सूचना दिया, जहाँ 3 बड़ी गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया, आग फैलने के चलते आसपास 3 और बड़ी दुकान भी चपेट में आ सकते थे, समय रहते पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम व दमकल की गाड़ी आ पहुँची, जहाँ 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया, इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत देखी गई, लेकिन समय रहते आग को बुझाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया,

Related Posts