बालोद । बारिश और बाढ़ की वजह से बालोद जिले में बड़ी रेल दुर्घटना हो गई यहां पर पायलट को गंभीर चोट आई है वहीं पैसेंजर बोगी खाली होने की वजह से उसमें कुछ ही यात्री थे जो सभी सुरक्षित हैं दरअसल ताड़ोकी से रायपुर चलने वाली ट्रेन सुबह दल्ली राजहरा से ताड़ोकि पैसेंजर लेने के लिए जा रही थी जहां पर विशालकाय बरगद ट्रैक पर गिरा हुआ था जिसमें पैसेंजर ट्रेन बुरी तरह टकरा गई जिससे इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और जो रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण किया गया है वह भी धराशाई हो गया मौके पर रेलवे की टीम पहुंच चुकी है घटना की जांच पड़ताल की जा रही है मुल्ले कैंप के समीप यह हादसा हुआ है रात में पेड़ गिरे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
ट्रेन के घायल पायलट का नाम पवन कुमार टंडन बताया जा रहा है सीधे विशालकाय बरगद का पेड़ ट्रैक पर गिरा हुआ था जिससे सीधी सीधी टक्कर हुई और रेलवे का जो इंजन है वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है पायलट सामने ही बैठा हुआ था जिसके कारण उसे भी गंभीर चोटे आई है पायलट को अस्पताल ले जाया गया है तो वहां पर ट्रैक को क्लियर करने और बरगद के पेड़ को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है आपको बता दें कि यह ट्रेन हादसे का शिकार हुई जिसके कारण उसे रूट पर दूसरी ट्रेन प्रभावित न हो इसलिए उसे ट्रैक को छोड़कर सीधे दल्ली राजहरा से रायपुर के लिए दूसरी पैसेंजर ट्रेन रवाना की गई है और उसे ट्रैक पर अभी ट्रेन की आवाज आई फिलहाल बंद है जो की अंतागढ़ से आगे तक जाती है।
पैसेंजर ट्रेन और बरगद के विशालकाय पेड़ की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन पूरी तरह हिल गया और इंजन के दो पहिए ट्रैक से उतर गए जिससे रेलवे को भारी नुकसान हुआ है विद्युतीकरण वाला लाइन भी क्षतिग्रस्त हुआ है इसलिए इस रूट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है जब तक व्यवस्था सुधर नहीं जाती आगे अंतर्गत और तारों की तक ट्रेन नहीं जा पाएगी रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं आपको बता दें कि यह बीते 6 माह के भीतर दूसरा तीसरा ट्रेन हादसा है।
