पेट्रोल पंप से लाखों की नगदी लेकर फरार हुआ आरोपी, स्कूटी चालक की पतासाजी में जुटी पुलिस, सीसीटीवी में कैद हुआ शख्स

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक भाजपा नेता के पेट्रोल पंप में स्कूटी में आये एक अज्ञात आरोपी ने दिनहदाड़े लाखों रूपये नगदी रकम की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी तक पहुंचने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़ गांव के पास स्थित भाजपा नेता रविन्द्र गबेल के वेदनाथ पेट्रोल पम्प में कल दोपहर 3 बजे के आसपास स्कूटी में सवार होकर एक अज्ञात शख्स पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। इस दरम्यान पेट्रोल पम्प में एक युवती के अलावा एक युवक ही मौजूद था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने आफिस में घुसकर पेट्रोल और डीजल के दो से तीन दिन तक रखी नगदी रकम 2 लाख 18 हजार को लेकर बड़ी असानी से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोरी के संदेह होनें पर वहां मौजूद युवक ने अज्ञात शख्स का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
बहरहाल पेट्रोल पम्प में काम करने वाले युवक की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेल खंगालते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें