स्नेफर डाॅग रूबी ने 11 साल मासूम के कातिल को ढूंढ निकाला, चचेरी बहन ने ही बेरहमी से कर दी हत्या, चोरनी कहने से गई थी परेशान

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बच्चे की हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें चचेरी बहन ने अपने चचेरे भाई की केवल इसलिये हत्या कर दी कि उसको मृतक प्रीतम व उसके परिवार लगातार चोरनी-चोरनी करके चिढ़ाते थे जिसको लेकर चचेरी बहन भारती चैहान ने मौका देखकर प्रीतम के गले में राड व सिर पर वार करते हुए अपने 11 साल के चचेरे भाई की हत्या करके लाश को स्कूल के अंदर फेंक दिया था अब पुलिस चचेरी बहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मजे की बात यह है कि हत्या की इस वारदात में चचेरी बहन को पकड़ने वाला पुलिस की स्नेफर डाॅग रूबी की महत्वपूर्ण भूमिका है, चंूकि उसने मौके पर मिले सबूतों को सूंघकर सबसे पहले चचेरी बहन भारती चैहान पर झपटा मारा था जिसके बाद पुलिस ने उषा को गिरफ्त में लेकर पूछताछ करते हुए हत्या का पूरा राज खोला है।

रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर चिरईपानी गांव में रहने वाले 11 साल के मासूम छात्र प्रीतम चैहान की लाश कल सुबह घर के कुछ दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल के नव निर्मित कमरे के अंदर पड़ी मिली थी, इससे पहले मासूम प्रीतम अपने दोस्तों के साथ बुधवार की शाम चार बजे तक खेलते हुए अचानक गायब हुआ था। बुधवार की देर रात तक वापस नही आने के बाद गुरूवार की सुबह फिर से घर वालांे ने उसकी तलाश की तो कुछ ही दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल के खुले हुए कमरे में 11 साल के प्रीतम की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। लाश के पास एक राड और खून बिखरा हुआ था, जिसके बाद तत्काल कोतरा रोड़ पुलिस को सूचना दी गई।

स्नीफर डाग की टीम के साथ फारेसिंक एक्सपर्ट ने ढूंढ निकाला हत्या का सुराग
कोतरा रोड़ थाना प्रभारी गिरधारी साव एवं उनकी टीम ने नाबालिग छात्र की लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचते ही स्नीफर डाॅग बुलाकर सबूतों को ढूंढना शुरू किया और इसी दौरान फारसिंक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटना स्थल के आसपास कई महत्वपूर्ण सबूतांे को इकट्ठा किया। जांच के दौरान जब पुलिस ने स्नीफर डाॅग रूबी के सामने कुछ संदिग्धा को खड़ा करके अपनी तस्दीक को आगे बढ़ाया तो दो लोगों के पास से गुजरने के बाद स्नीफर डाग रूबी ने मृतक प्रीतम चैहान की चचेरी बहन भारती चैहान के उपर झपटा मार दिया। पुलिस ने तत्काल स्नीफर डाॅग के चंगुल से उषा चैहान को हटाकर अपनी गिरफ्त में लिया इसके बाद हत्या की यह गुत्थी सुलझती चली गई।

चोरनी का आरोप लगने से चचेरी बहन हो गई थी परेशान
कोतरा रोड़ थाना प्रभारी गिरधारी साव ने छत्तीसगढ़ संवाददाता को बताया कि आरोपी उषा चैहान के उपर मृतक प्रीतम व उसकी मां के अलावा प्रीतम की दोनों बहन उनके घर में कुछ दिनों पहले हुई चोरी के मामले को लेकर ताना कसते थे कि उषा चोरनी है और लगातार इस ताने से वह कई बार झगड़ती भी थी। 24 मई की शाम जब प्रीतम घर के पास खेल रहा था उसी दौरान उषा ने योजना बनाकर अपने चचेरे भाई को स्कूल के पास ले जाकर राड से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी और वहीं उसकी लाश को फेंककर बड़े आराम से घर आकर सो गई थी।

 

लोहे की गुप्ती व ईट से की हत्या
भारती उर्फ उमा चैहान पिता रामलाल चैहान उम्र 19 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपना जुर्म कबुल की घटना में प्रयुक्त ईट का टूकडा, लोहे की गुप्ती तथा घटना के समय पहनी हुई हाफ पेट, टी शर्ट जिसमें खून का दाग लगा है को भी बरामद कराई। प्रकरण की विवेचना पर आरोपिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया गिर० योग्य साक्ष्य पाये जाने पर गिर0 किया गया है, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

मृतक प्रीतम के नही है पिता
अपने पिता स्व. हीरालाल चैहान की मौत के बाद प्रीतम मां का लाडला था और ताउ कोदो चैहान की देखरेख में बड़ा हो रहा था। ग्राम चिराईपानी में रहने वाला यह परिवार कहने को तो अलग-अलग घरों में रहता था लेकिन स्व. हीरालाल की पत्नी अपने लाडले प्रीतम को इंग्लिश मिडियम में पढ़ाकर बड़े पद में देखना चाहती थी। लेकिन लेकिन कुछ दिन पूर्व उनके घर में हुई चोरी की वारदात के बाद दोनों घरों के बीच तनाव और मनमुटाव बढ़ गया था जिसमें सबसे ज्यादा परेशान बड़ी चचेरी बहन भारती चैहान रहती थी चूंकि घर में हुई चोरी का शक भारती चैहान के उपर ही जा रहा था, तब से दोनों परिवार के बीच खटास बढ़ रही थी।

चचेरी बहन भारती ने हत्या की बात कबूली
कोतरा रोड़ पुलिस की पूछताछ तथा मौके पर मिले सबूतों के बाद स्नीफर डाॅग रूबी ने जब उषा को मौके पर ही झपटा मारकर पकड़ा तब से उषा ने सारे राज पुलिस के सामने उगल दिये और उसने बताया कि उसका चचेरा भाई प्रीतम व उसकी बहने व मां रोजाना चोरनी चोरनी करके चिढ़ाते थे, जिसको लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशानी रहती थी इसलिये उसने मौका देखकर अपने 11 साल के चचेरे भाई को मार दिया।

Related Posts

Leave a Comment