युवा कांग्रेस द्वारा सोमवार को प्रदेश के सभी गौठान में मेरा गौठान मेरा अभिमान की शुरुआत की गई। ब्लॉक महामंत्री होमेन्द्र साहू के नेतृत्व में आज कुरूद विधानसभा के कोलियरी ग्राम पंचायत के गौठान पहुँचे । इस अवसर पर महिला सहायता समूह का सम्मान किया गया जो दिन-रात गौठान में गौ माता की सेवा कर रहे हैं। साथ ही उन साथियों का भी सम्मान किया गया जो घूम घूमकर गौमाता को गौठान में लाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी उपचार की व्यवस्था कर रहे हैं।
ब्लॉक महामंत्री होमेन्द्र साहू ने बताया कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में मेरा गौठान मेरा अभिमान कार्यक्रम की शुरुआत की है । कोलियरी स्थित गौठान का जायजा लिया, साथ ही गौठान में कार्यरत साथियों के साथ गौ माता की सेवा करते हुए श्रमदान भी किया। गौ माता की सेवा में दिन रात लगे हुए महिला सहायता समूह की माता और बहनों का हमने सम्मान किया ।
उन्होंने बताया कि भाजपा के नेताओं द्वारा जो जनता को भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि घोटालों में कुछ नहीं हो रहा उसमें बस केवल भ्रष्टाचार है आज उसको यूथ कांग्रेस के साथियों ने आईना दिखाने का कार्य किया है और हमने स्वयं जाकर गौठान जायजा किया और इस योजना को बेहद सफलता के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है।
