बैकुंठपुर । कोरिया जिले के बैकुंठपुर से गुजरने वाली एनएच 43 पर जलजमाव हो गया है, जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोरिया जिला मुख्यालय से लगे बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के सामने काफी दूर तक जल जमाव देखा जा रहा है बारिश का पानी सड़क और घुटनो तक आ चुका है जिससे आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। एनएच 43 के एक तरफ रेलवे 30 मकान बना रहा है जिसके लिए काफी ऊंचाई तक मिट्टी डाली गई है, इसके बाद एनएच 43 गुजरती है, उसके बाद रेलवे ट्रैक है।
पहले बारिश का पानी एक निजी भूमि से जाता था, परंतु अब उसने पानी पर रोक लगा दी है। जिसके कारण रात में घुटनो तक पानी जमा था सुबह होते होते कुछ पानी कम हुआ है, बावजूद इसके छोटे वाहनो को आने जाने में दिक्कत हो रही है। इस जलजमाव से दुर्घटना भी होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है ।
