रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कल शहर की एक तीन सितारा होटल में पहले तो वन नेशन, वन इलेक्शन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के मिशन के लिये जनता से समर्थन मांगा इस दौरान उन्होंने बड़ी बेबाकी से यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किस तरह देश को आगे लाने के लिये एक के बाद एक कई बड़े निर्णय ले रहे हैं।
ओपी चौधरी ने गुजरात के कक्ष का भी उदाहरण देते हुए बताया कि वहां डेढ लाख करोड रूपये से भी अधिक खर्च करके प्राकृतिक उर्जा बनाने के लिये प्रयास किया जा रहा है। जबकि वहां डेढ लाख वोट भी नही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल से यह बात साफ हो जाती है कि वे विकास के लिये देश को सर्वोपति मानते है और वोट बैंक बनाने के लिये काम नही करते। अपने संबोधन के दौरान ओपी ने इशारो-इशारो में वह बात भी कह दी जिसको लेकर जनता में उनके प्रति और सम्मान बढ़ गया। अपने संबोधन में ओपी चौधरी ने कहा कि सफलता का पैमाना यह नही है कि मै कितनी बार चुनाव जीतता हूं, मै इसे राजनीति जीवन की सफलता नही मानता। कि मै चार बार या 6 बार चुनाव जीत गया मेरे लिये राजनीति जीवन में सफलता का पैमाना है कि आप लोगों ने मुझे मौका दिया तो मै आप लोगों के जीवन में पांच साल में कितना बदलाव लाता हूं यही मेरे राजनीति जीवन की सफलता है।
रायगढ़ में चल रहे विकास कार्यो को लेकर भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के जो जरूरी प्रोजेक्ट हैं, काम है उसको हम अगर आगे बढ़ायेंगे तब रायगढ़ वासियों के जीवन में बदलाव आयेगा। इसके लिये पूरी प्लानिंग के साथ सभी वरिष्ठों से सलाह लेकर सभी के मार्गदर्शन में लगातार रायगढ़ विकास के लिये काम कर रहे हैं। एक साल के भीतर रायगढ़ विधानसभा में 72 सड़कों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा अन्य कई विकास काम हुए। भाजपा सरकार ने बहुत तेजी के साथ विकास के काम को आगे बढ़ाया है। केलो नदी के किनारे नालंदा परिसर का काम तेजी से चल रहा है, उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकारी बनी तब वे मुख्यमंत्री को नालंदा परिसर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा कि इसे और भी जिलों में हमे लेकर जाना चाहिए। उसके बाद प्लानिंग के तहत हम लोगों ने 22 नालंदा परिसर की योजना बनाई। रायगढ़ में जो नालंद परिसर बन रहा है वह 35 करोड़ की लागत से बन रहा है। शहर के इतवारी बाजार में आक्सीजोन का निर्माण काम चल रहा है, जो दो चार महीनों में बनकर पूरा हो जाएगा, पटेलपाली में आदर्श सब्जी मंडी का निर्माण हो रहा है, कयाघाट में 8 करोड़ 22 लागत की लागत से पुल निर्माण की राशि स्वीकृत हो चुकी है, मिनी माता चैक से कलेक्टेड, कयाघाट तक के लिये 30 करोड़ को प्रोजेक्ट पास हो चुका है, किसान राइस मिल को आक्सीजोन बनाने के लिये 12 करोड़ की राशि स्वीकृत, 7 मार्गो के फोन लाइन का काम आगे बढ़ चुका है।
ओपी चौधरी ने कहा कि आप सभी ने मुझे आशीर्वाद देकर यहां तक पहुंचाया है, और आज मै इसलिये विकास के काम नही कर रहा हूं आगे भी आप लोग मुझे जीताओ या पार्टी को जीताओ, लोकतंत्र में आपका अधिकार है, किसे वोट देना, किसे वोट नही देना है, आपके भविष्य के लिये कौन सा लीडर ठीक रहेगा, कौन पार्टी ठीक रहेगा, कौन मुख्यमंत्री ठीक रहेगा, यह फैसला लेना आपका काम है। मै जो सोच के राजनीति में आया था, कि राजनीति के माध्यम से लोगों के जीवन में कैसे बदलाव लाया जा सकता है उस सोच को पांच सालों में मै रायगढ़ के लोगों के जिंदगी में बदलाव लाकर दिखाना चाहता हूं इसलिये मै काम कर रहा हूं ।
ओपी चौधरी ने यह भी कहा कि सफलता पैमाना यह नही है कि मै कितने बार चुनाव जीतता हूं, मै इसे राजनीति जीवन की सफलता नही मानता कि मै चार बार या फिर 6 बार चुनाव जीत गया। मेरे लिये राजनीति जीवन में सफलता का एक ही पैमाना है कि आप लोगों ने मुझे मौका दिया तो मै आप लोगों जीवन में इन पांच साल में कितना बदलाव लाता हूं यही मेरे लिये राजनीतिक जीवन की सफलता है। मै अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये राजनीति में नही आया हूं, आप लोगों ने अभी डेढ साल में बदलाव जरूर देखा होगा आने वाले दिनों में और भी बदलाव देखने को मिलेंगे।
39
