नेहरूयुवा केन्द्र संगठन एवं एनएएस ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान,डेढ क्विंटल से अधिक एकत्रित किया पास्टिक कचरा

by Kakajee News

रायगढ़ | भारत सरकार द्वारा 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत ( क्लीन इंडिया) का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी के अंतर्गत खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित नेहरू युवा केंद्र संगठन और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध रायगढ़ जिला के विभिन्न एनएसएस इकाइयों से जुड़े स्वयंसेवकों द्वारा रायगढ़ नगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के लिए श्रमदान कर लोगों को जागरूक किया गया ।


नगर पालिक निगम रायगढ़ परिसर से आयुक्त आईएएस एस.जयवर्धन, महापौर श्रीमती जानकी काटजू ,आईएएस अधिकारी सहायक कलेक्टर प्रतीक जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस. एन. केसरी, पार्षद संजय देवांगन, नेहरू युवा केंद्र के स्टेट निदेशक श्रीकांत पाण्डेय, जिला युवा अधिकारी चन्द्रभूषण चौबे द्वारा स्वच्छता संदेश देने आयुक्त एवं नगर पालिक निगम अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक एवं प्राचार्य शासकीय पालूराम धनानिया कॉमर्स कॉलेज डॉ.सुशील कुमार एक्का, एनएसएस के जिला संगठक भोजराम पटेल, कार्यक्रम अधिकारी ताम्रध्वज साय पैकरा, नेहरु युवा केन्द्र लेखा एवं सहायक राहुल गोस्वामी की भी विशेष उपस्थिति रही।


स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने अधिकारियों के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में पाऊच पन्नी एवं पॉलीथिन प्लास्टीक कचरा एकत्रित करते हुए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों द्वारा नगर पालिक निगम परिसर से मेन हॉस्पिटल परिसर, महाराजा अग्रसेन चौक, रामनिवास टॉकीज रोड, होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच कर पाऊच, पन्नी और पॉलीथिन का संग्रहण किया गया वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष सफाई अभियान पश्चात रैली की शक्ल में स्वच्छता संबंधी प्रेरक उद्बोधन केसाथ स्टेशन चौक से गांधी चौक सुभाष चौक होतेहुए पुनः नगरपालिक निगम परिसर पहुंच कर अभियान को विराम दिया गया । इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा लगभग डेढ़ क्विंटल पाऊच,पन्नी, पॉलिथिन एकत्रित कर नगर पालिक निगम के स्वच्छता वाहन में डम्प किया गया । अभियान में अधिकारियों के साथ साथ नेहरू युवा केंद्र के सक्रिय युवा स्वयंसेवक एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की विशेष सक्रियता रही ।

इन स्वयंसेवकों की रही विशेष भागीदारी ….

स्‍वच्छ भारत अभियान मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशांत मनु, अर्पिता पांडे, नीरज सहीस, नंदकिशोर दुबे और मिलन प्रधान, डिग्री कॉलेज से नवीन कुमार दुबे, करण सारथी, हरिहर देहरी, अभिषेक महंत, खिलेश्वरी चौहान, महिमा सीदार, मनीष सीदार, केएमटी गर्ल्स कॉलेज से खुशबू साहू, अंजलि जयसवाल, रश्मि पटेल ,ईशा सोनवानी, योगिनी मनहर, नीलम कुम्हार, पीडी कॉलेज से सूरज पासवान, सूरज पटेल, मनोज शाव ,संजीव साहू , कैफखान ,बटमुल कॉलेज से कार्तिक मिर्धा, आदि सभी स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।


डेंगू से रोकथाम के लिए सक्रिय रहा स्वास्थ्य विभाग….
8 नवंबर को प्रातः रायगढ़ नगरपालिक निगम परिसर में नेहरू युवा केंद्र एवं एनएसएस के नवयुवकों की जहां उपस्थिति रही वहीं स्वास्थ्य विभाग के महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रभारी चिकित्सकों की विशेष उपस्थिति में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता डेंगू से बचाव एवं स्वच्छता अभियान के लिए विशेष रैली निकालकर रायगढ़ नगर में भ्रमण किया गया ।स्वास्थ्य विभाग के अमला को नगर पालिक निगम परिसर से नगर के विभिन्न वार्डों एवं मुहल्लों में डेंगु से बचाव एवं स्वच्छता के लिए जागरूकता हेतु निगम अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

Related Posts

Leave a Comment