आकाशीय बिजली का कहर: 15 बकरियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत, किसान को लाखों का नुकसान

by Kakajee News

कोरबा जिले के छुईडोडा सोल्वा में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। यह घटना मंगकवार की दोपहर मौसम बिगड़ने के दौरान हुई। इस घटना में क्षेत्र के किसान रामलाल, दुलार और अमर सिंह को काफी नुकसान हुआ है। छुईडोडा सोल्वा में सोमवार को दोपहर मौसम बिगड़ने के दौरान हुई। 15 बकरियों की मौत, किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्रभावित किसान रामलाल, दुलार और अमर सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और सुबह से ही काली घटा तो कभी धूप तो कभी छांव कभी हल्की बारिश तो कभी झमाझम बारिश हो रही है जिसके चलते काफी उमस भी है।
मंगलवार की सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी जहां दोनों किसान गांव से लगे मैदान में रोज की तरह बकरी लेकर चराने के लिए गए हुए थे। बकरियां लगभग एक घंटा तक मैदान में चर रही थी जहां हल्की बारिश और अचानक से आकाशीय बिजली चमकने लगी जहां सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे एकत्रित हो गई अचानक से आकाश से बिजली की चपेट में आने से सभी की मौत हो गई।

दोनों किसान बकरियां को छोड़कर पास स्थित एक पेड़ के नीचे थे अगर बकरियों के साथ होते तो शायद उनकी भी जान जा सकती थी। पुलिस और प्रशासन को जानकारी दे दी गई है, राजस्व परिपत्र के अंतर्गत प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति देने के प्रावधान है जिसके लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है।
कोरबा जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है अप्रत्याशित घटनाएं हो रही हैं।मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है

Related Posts

Leave a Comment