जगदलपुर. कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में पदस्थ बस्तर फाइटर की महिला आरक्षक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने शासकीय रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच महिला आरक्षक के शव को पीएम के लिए भिजवाया, वही मामले की जांच में जुट गई है,
मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली महिला आरक्षक जो बस्तर फाइटर में पदस्थ थी, सुबह उसे जगाने के लिए घर के आसपास के लोग पहुँचे, लेकिन दरवाजा खटखटाने के बाद भी किसी भी तरह से कोई भी हलचल नही होने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया, जहाँ महिला आरक्षक का शव फाँसी के फंदे में लटका हुआ देखा गया, अचानक से महिला आरक्षक के द्वारा आत्महत्या किये जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई, मृतिका के पिता को मामले की जानकारी दिया गया, वही आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है.
47
